डॉक्टर दिवस के अवसर पर डॉ संजय गिरी और डॉ दीपा पटनायक को पूर्व बहरागोड़ा विधायक कुणाल सारंगी, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार समेत अन्य संस्थाओं ने किया सम्मानित, नव्या फाउंडेशन ने दिया ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर , देखें कितने संस्थाओ ने किया सम्मानित

Advertisements

जमशेदपुर:- राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर शहर के जाने माने डॉक्टर डॉ संजय गिरी और दीपा पटनायक को शहर के बहरागोड़ा विधायक कुणाल सारंगी ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज के हित का हमेशा सोचते है। वे अंतिम कोशिश भी जारी रखते है कि मरीज को बचाया जा सकें। साथ ही कोरोनाकाल में डॉ संजय गिरी और डॉ दीपा पटनायक द्वारा किये गए कार्य की भी की सराहना की। सम्मानित करने के साथ साथ कुणाल सारंगी ने नव्या फाउंडेशन के अंतर्गत केअर एंड क्योर डायग्नोस्टिक सेंटर को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी दिया जिससे कि आने वाले समय मे इलाह की और सुविधा दी जा सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
डॉ संजय गिरी और डॉ दीपा पटनायक को सम्मानित करते पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य

ज्ञात हो कि इस अवसर पर कुणाल सारंगी के अलावे पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कमल शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, अमित कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार, एमजीएम अस्पताल और अन्य संस्थाओं ने भी सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के महासचिव अभिषेक गौतम, रविशंकर तिवारी, जयश्री, ज्योति, बिजेंद्र, राजेश, रितेश इत्यादि मौजूद थे।

डॉ संजय गिरी और डॉ दीपा पटनायक को सम्मानित करते जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी

About The Author

See also  दुर्गापूजा के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम शुरू, 19 से 21 अक्तूबर तक कई मार्गों पर नो-एंट्री

You may have missed