एस मिंटू ट्रैवेल्स को पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Advertisements

बिक्रमगंज (रोहतास) :- नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा में सोमवार को मोपति बाजार से बनारस के लिए एस मिंटू ट्रैवेल्स को पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया ।यह बस प्रतिदिन मोपति बाजार से सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर बनारस के लिए प्रस्थान करेगी ।जो नासरीगंज, डेहरी होते हुए बनारस को जायेगी और पुनः बनारस कैंट से संध्या 3 बजकर 30 मिनट पर मोपति बाजार में वापस लौटेगी । हरि झंडी दिखाने के बाद पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह ने कहा कि नासरीगंज के लोगों को बनारस जाने के लिए काफी दिक्कतें हो रही थी ।अधिकतर लोग ट्रेन से यात्रा कर बनारस जा रहे थे । अब एस मिंटू ट्रैवेल्स के खुलने से नासरीगंज समेत मोपति बाजार, बिहटा, कच्छवा, कैथी के लोगों को काफी सहूलियत होगी । इस ट्रैवेल्स का किराया भी बिल्कुल उचित लिया जाएगा । वहीं इस ट्रैवेल्स के खुलने से स्थानीय लोगों में भी काफी खुशी है । हमारे क्षेत्र के लोगो ने इस सुविधा को लेकर काफी सराहना की । इस मौके पर मिंटू सिंह, बिनोद उपाध्याय, प्यारेश्वर सिंह, योगेंद्र शाह, बाबुनन्द सिंह, जनमेजय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

You may have missed