पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में वसूला जुर्माना

Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास):-  राजपुर पुलिस ने वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना क्षेत्र के दयालगंज मोड़ एवं प्रतापगंज मोड़ पर पुलिस अधिकारियों की देखरेख में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का जांच अभियान चलाया । जांचोपरांत पुलिस अधिकारियों की देखरेख में पुलिस बल के जवानों के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान हेल्मेट , सीट बेल्ट , डिक्की , ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन से संबंधित अन्य कागजातों का जांच किया गया । साथ ही साथ आपराधिक गतिविधियों एवं शराब मामले को लेकर उन सारी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सघन रूप से राजपुर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि बिना हेल्मेट के दो वाहन चालकों से दो हजार रुपए जुर्माना वसूला गया । खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

You may have missed