इस वजह से ‘हीरामंडी’ अभिनेत्री Aditi Rao Hydari ने 400 साल पुराने मंदिर में की थी Sidharth संग सगाई…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और अभिनेता सिद्धार्थ (Sidharth) ने हाल ही में सगाई की है। दोनों इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। अभिनेत्री ने बताया है कि क्यों उन्होंने मंदिर में सगाई की थी। बता दें इस साल आखिर में ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ बुधवार 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। दर्शक फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। सभी कलाकारों की खूब तारीफ हो रही है। अदिति राव हैदरी ने इस सीरीज में ‘बिब्बोजान’ का किरदार निभाया है।
इस सीरीज में अपने किरदार को लेकर अदिति लगातार एक के बाद एक इंटरव्यू भी देती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी और सिद्धार्थ की सगाई को लेकर भी एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी सगाई उनके ही एक प्राचीन मंदिर में हुई थी। जो सालों पुराना है।.
400 साल पुराने मंदिर में हुई सगाई
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और अभिनेता सिद्धार्थ (Sidharth) ने महीने भर पहले सगाई कर सबको हैरान कर दिया था। दोनों इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाई थी। कपल ने अपनी सगाई को बहुत गोपनीय रखा था। अब अभिनेत्री ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में बताया है कि, “मैं अपनी शुरुआत अपने परिवार के एक मंदिर में करना चाहती थी जो 400 साल पुराना है। मैं वहां जाकर पूजा करना चाहती थी और वहां हमने सगाई की छोटी सी रस्म की।
मां के कहने पर शेयर की थी खबर
अदिति ने इंटरव्यू में आगे बताया कि, मेरी मां ने मुझसे कहा था कि प्लीज लोगों को बता दो क्योंकि, लगातार फोन आ रहे है। तो ये कुछ ऐसा था कि उन्होंने हां कहा और मैंने भी हां कहा।’ बता दें, अदिति राव और सिद्धार्थ ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और साथ में बताया था कि उन्होंने सगाई कर ली है। जो अदिति के घर पर खींची गई थी।
अदिति-सिद्धार्थ की लव स्टोरी

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की लव स्टोरी फिल्म के सेट शुरू हुई थी। दोनों ने साल 2021 की तमिल-तेलुगु फिल्म ‘महा समुद्रम’ में काम किया था। इसके बाद दोस्ती और फिर प्यार। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया, लेकिन कभी इस कपल ने मीडिया के सामने अपने प्यार को नहीं कबूल किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये कपल इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध सकता है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed