JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर संजय कुमार गिरफ्तार

Advertisements

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में पेपर गड़बड़ी और धांधली मामले की जांच कर रही सीआईडी (CID) की विशेष टीम ने रांची नगर निगम (RNC) में पदस्थापित फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ियों से उसके तार जुड़ने और उसके खिलाफ महत्वपूर्ण व ठोस साक्ष्य मिलने के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सीआईडी रांची के डीएसपी अरविंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने देर रात गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा गांव में संजय कुमार के पैतृक घर पर छापेमारी की। स्थानीय पुलिस प्रशासन, एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और गांवा थाना पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में लेकर रांची लाया गया।

संजय कुमार वर्ष 2025 बैच का फूड इंस्पेक्टर है और रांची नगर निगम में कार्यरत था। सीआईडी उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि सीजीएल पेपर लीक/गड़बड़ी के नेटवर्क में उसकी क्या भूमिका थी, वह किन अभ्यर्थियों या गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था और मामले में अन्य कौन लोग शामिल हैं।

About The Author

See also  फादर बेनेदिक्त बारला पर हमले की जांच के लिए SIT गठित, आरोपियों की तलाश तेज

You may have missed