ट्रक को पीछे करने के दौरान चपेट में आए 50 वर्षीय विनोद साव, घटनास्थल पर मौत

Advertisements

पलामू : छतरपुर थाना क्षेत्र में एनएच-139 स्थित महारानी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को सड़क हादसे में 50 वर्षीय विनोद साव की मौत हो गई। वह छतरपुर के सुनार मोहल्ला के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, विनोद साव अपने होटल के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक ट्रक को पीछे करने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गए और गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलने पर छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।परिजनों के अनुसार, विनोद साव ठेला पर चना बेचकर जीविकोपार्जन करते थे। उन्होंने बाईपास स्थित जमीन पर होटल बनवाया था, जिसे किराए पर दे रखा था। पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश कर रही है और वाहन की पहचान के बाद चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  चेन स्नैचिंग गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से रंगीला घायल

You may have missed