‘जीरो हार्म’ के लक्ष्य पर जोर, मानव श्रृंखला बनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश






बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट में यूटिलिटीज विभाग के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट, गैस यूटिलिटी और एयर कंडीशनिंग वेंटिलेशन सिस्टम विभाग ने संयुक्त रूप से ‘यूटिलिटीज सेफ्टी पखवाड़ा’ शुरू किया है। इसका आयोजन ‘संगच्छध्वम् 2026 – यूनाइटेड यूटिलिटीज, अनकम्प्रोमाइज्ड सेफ्टी’ थीम पर किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने किया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक (यूटिलिटीज), मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं), अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में संविदा कर्मी मौजूद रहे।


पखवाड़े के पहले कार्यक्रम में प्लांट-प्लाजा रोड पर सड़क सुरक्षा को लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई। प्रतिभागियों ने बैनर और नारों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम का संदेश दिया। अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से निर्धारित मानकों के पालन और ‘जीरो हार्म’ लक्ष्य के लिए सतर्क व प्रतिबद्ध रहने की अपील की। पखवाड़े के दौरान सेफ्टी क्विज, नुक्कड़ नाटक, सेफ्टी वॉल आर्ट एवं ड्रॉइंग, टूल बॉक्स टॉक और लाइन ऑफ फायर चैलेंज जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।


