आधार में उम्र बढ़ाकर पेंशन का खेल, 775 मामले उजागर; 3 साल बाद भी वसूली अधूरी

Advertisements

देवघर : सारठ प्रखंड में आधार और वोटर कार्ड में कथित रूप से उम्र बदलकर पेंशन लेने के 775 मामले सामने आए थे, लेकिन करीब तीन साल बाद भी कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है। मामला सबसे पहले बागडबरा पंचायत के 47 लोगों से जुड़ी शिकायत से खुला था। तत्कालीन बीडीओ पल्लवी सिन्हा ने जांच कराई, जिसमें 47 लोगों द्वारा आधार में उम्र बढ़ाकर पेंशन लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके नाम पोर्टल से हटाए गए। आगे पूरे प्रखंड में जांच के दौरान ऐसे 775 संदिग्ध मामले सामने आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने सारठ बीडीओ को जांच कर अयोग्य पाए जाने वाले पेंशनधारियों से राशि वसूलने का निर्देश दिया था। 17 नवंबर 2023 को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने भी वसूली का निर्देश दिया, जिसके बाद 2 दिसंबर 2023 को सहायक निदेशक ने दोबारा पत्र भेजा, लेकिन अब तक ठोस वसूली नहीं हुई है। इसी प्रखंड में 690 मृत पेंशनधारियों के खातों में भी राशि जाने का मामला सामने आया था। वर्तमान बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने कहा है कि श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  टाटानगर होकर 4 नवंबर से नियमित चलेगी संतरागाछी-जयपुर एक्सप्रेस

You may have missed