घर का ताला तोड़कर पांच से छह लाख रुपये नकद और जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Advertisements

मुगमा : गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के एग्यारकुंड मेला मैदान स्थित अमित अग्रवाल के घर का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोरों ने नकदी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। घटना के समय अमित अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ मां को देखने आसनसोल अस्पताल गये थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों घर लौटे तो बाहर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर एक कमरे का ताला भी टूटा था और सामान बिखरा हुआ था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चोरों ने कमरे में रखी दो आलमारियों को तोड़कर नकदी और जेवरात निकाल लिये। बताया जाता है कि अमित अग्रवाल की मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है और इलाज के खर्च के लिए घर में करीब पांच से छह लाख रुपये नकद रखे गये थे। चोर इस रकम के साथ डिब्बे में रखे एक और दो रुपये के पुराने सिक्के तथा आलमारी में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गये। चोरी गये सामान और नकदी की वास्तविक कीमत का पूरा आकलन अमित अग्रवाल के लौटने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

सूचना मिलने के बाद गलफरबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घर की जांच की। पुलिस ने चोरी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है और आसपास के इलाके से भी जानकारी जुटायी जा रही है।

About The Author

You may have missed