शारदीय नवरात्र पर 108 कन्याओं का होगा पूजन, शस्त्र पूजा के साथ गूंजेगा चंडीपाठ

Advertisements

जमशेदपुर : शारदीय नवरात्र के अवसर पर जम्बो अखाड़ा महिला विंग की ओर से 20 अक्तूबर को 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम जम्बो अखाड़ा प्रांगण में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाएगी और सुख, शांति, समृद्धि तथा आरोग्य की कामना की जाएगी। साथ ही शस्त्र पूजन के माध्यम से शक्ति और सुरक्षा का आशीर्वाद मांगा जाएगा।
अनुष्ठान के दौरान मंदिर के पंडित चंडीपाठ करेंगे। शंखनाद के साथ बंगाल का पारंपरिक ढाक बाजा भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजकों के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
जम्बो अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह ने शहर के श्रद्धालुओं से कन्या पूजन और शस्त्र पूजन में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति उपासना का पर्व है। ऐसे सामूहिक धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था, एकता और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जरूरतमंद और मेधावी स्कूली बच्चों को 2 लाख 33 हजार 300 रुपये की मदद, 11 स्कूलों के विद्यार्थियों को मिले चेक

You may have missed