लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Advertisements

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर की ओर से गुरुवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सुबह 9:00 बजे मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास पुल के मुहाने पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की तस्वीर पर फूल और माला अर्पित कर की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित अजय श्रीवास्तव, श्याम बिहारी लाल, सुबोध श्रीवास्तव, शशांक शेखर, संतोष कुमार सिन्हा, गौतम सिन्हा, नरेंद्र कुमार प्रसाद और अन्य लोग उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements



