अवैध जमीन कारोबार मामले में ACB की कार्रवाई, तीन विक्रेता गिरफ्तार

Advertisements

हजारीबाग : सरकारी और वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग की विशेष टीम ने बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नयाखाप टोला (मुकुंदगंज) निवासी विशेश्वर प्रजापति (68 वर्ष), शंकर प्रजापति (62 वर्ष) और रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद (61 वर्ष) शामिल हैं। तीनों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच में आरोप है कि तीनों ने तत्कालीन अंचलाधिकारी (CO), अंचल निरीक्षक (CI) और राजस्व उपनिरीक्षक (हल्का कर्मचारी) के साथ सांठगांठ कर गैरमजरुआ और जंगल-झाड़ की खास जमीन पर अवैध कब्जा किया। इसके बाद कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की गैर-कानूनी खरीद-बिक्री की गयी और गलत तरीके से दाखिल-खारिज (Mutation) भी कराया गया। ACB ने थाना कांड संख्या 0-11/25 के तहत यह कार्रवाई की है। इस मामले में पहले भी तत्कालीन CO समेत कई सरकारी अधिकारियों और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ACB अधिकारियों के अनुसार, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और फर्जीवाड़े के जरिये जमीन हड़पने के आरोपों की जांच आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा।

About The Author

You may have missed