साइबर ठगी के पांच आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल फोन जब्त
Advertisements

हजारीबाग : साइबर फ्रॉड के एक मामले में बड़ाबाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।
Advertisements

Advertisements

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। जब्त किए गए मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों के बारे में सुराग मिल सके।
पुलिस के अनुसार, पांचों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और साइबर ठगी से उनके संभावित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।


