महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, साइबर थाने में कार्रवाई की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नलिनी सिन्हा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इसके विरोध में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित साइबर क्राइम थाने में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 10 सितंबर को नलिनी सिन्हा की ओर से फेसबुक पर साझा की गई पोस्ट पर एक अकाउंट से गाली-गलौज, अमर्यादित शब्दों और आपत्तिजनक कमेंट का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी सामाजिक छवि और मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शिकायत के साथ आपत्तिजनक कमेंट का स्क्रीनशॉट और लिंक भी सौंपा। उन्होंने संबंधित अकाउंट चलाने वाले की पहचान कर बीएनएस और आइटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने तथा पोस्ट को तत्काल हटवाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आरोपी पर जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, आशुतोष सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, जिला महासचिव बबलू नौशाद समेत महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी मौजूद थीं।

About The Author

See also  आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर चलती स्विफ्ट कार में लगी आग

You may have missed