दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, पिटाई का बदला लेने का आरोप

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के रहरगोड़ा चौक के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे दुकानदार मिथलेश कुमार पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में उनके हाथ में चोट लगी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। हमला करने वाले युवक का नाम कटप्पा बताया जा रहा है, जो रहरगोड़ा का रहने वाला है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परसुडीह पुलिस को इसकी सूचना दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घायल मिथलेश कुमार के अनुसार, वह अपनी दुकान में बैठे थे, तभी युवक ने अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीछे हटने के कारण कुल्हाड़ी उनके हाथ पर लगी और वह बाल-बाल बच गए। मिथलेश ने बताया कि मंगलवार को कटप्पा किसी के घर में प्रवेश कर सो गया था, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे खंभे में बांधकर पीटा था। उस दौरान उन्होंने पुलिस को उसका नाम बताया था।

मिथलेश के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस कटप्पा को पकड़कर थाने ले गई थी, लेकिन देर शाम तक लिखित आवेदन नहीं मिलने के कारण उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। मिथलेश ने आरोप लगाया कि इसी बात का बदला लेने के लिए बुधवार सुबह उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

About The Author

See also  करीब 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त, वैध कागजात नहीं मिलने पर FIR दर्ज

You may have missed