हैंडबॉल एसोसिएशन में पहली बार महिला कोषाध्यक्ष, पूनम रॉय निर्विरोध चुनी गईं
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सह चुनाव रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। अंतरराष्ट्रीय कोच पूनम रॉय को निर्विरोध मानद कोषाध्यक्ष चुना गया। वह एसोसिएशन के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फिरोज खान की जगह लेंगी। डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू अध्यक्ष और खुर्शीद खान महासचिव चुने गए।
नयी कमेटी 2026-30 के कार्यकाल के लिए चुनी गयी है। नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट के तहत कमेटी में चार महिलाओं को शामिल किया गया है। एजीएम में 16 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, धनबाद और जामताड़ा को विभिन्न स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी की जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में एचएफआइ पर्यवेक्षक बीरेंद्र कुमार बेहरा और जेओए पर्यवेक्षक आनंद बिहार दुबे भी मौजूद रहे।
Advertisements

Advertisements



