शहादत दिवस पर पहली बार विशाल रक्तदान शिविर, युवा देंगे जीवन बचाने का संदेश

Advertisements

जमशेदपुर : जंगल बचाओ आंदोलन के वीर शहीद साबुआ हांसदा की स्मृति में 12 सितंबर को केरुकोचा के बामनडीह गांव में शहादत दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ पहली बार शहीद बेदी के पास स्थित सामुदायिक भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गांव के युवाओं का कहना है कि साबुआ हांसदा ने अपनी माटी की रक्षा के लिए रक्त बहाया था, इसलिए आज की पीढ़ी को दूसरों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए। इस पहल का उद्देश्य रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर करना और जरूरतमंदों की सहायता करना है।

युवा समाजसेवी राजेश सोरेन के नेतृत्व में बामनडीह, हरिनिया, केरुकोचा, बांसदा, मुराल, नयाग्राम, भदुआकोचा और दुधियाशोल समेत आसपास के दर्जनों गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शिविर में ‘ट्राइबल ब्लड मैन’ राजेश मार्डी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। राम हांसदा, माताल मांडी, होपना सोरेन और सुभाष मुर्मू समेत स्थानीय युवा घर-घर जाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

About The Author

See also  झारखंड में स्ट्रोक के सिर्फ 6.3% मरीज समय पर पहुंचते हैं अस्पताल, रिम्स के शोध में खुलासा

You may have missed