अंशिका महाजन का शानदार प्रदर्शन, तीन वर्गों में जीता खिताब; पुरुष सिंगल्स में शत्रुंजय चक्रवर्ती चैंपियन

Advertisements

जमशेदपुर : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जमशेदपुर की अंशिका महाजन ने शानदार खेल दिखाते हुए महिला सिंगल्स, अंडर-17 और अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल जीतकर तीन खिताब अपने नाम किए। पुरुष सिंगल्स के रोमांचक फाइनल में रांची के शत्रुंजय चक्रवर्ती ने पूर्वी सिंहभूम के मृण्मय प्रधान को 4-3 से मात देकर चैंपियनशिप जीती।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समापन समारोह में मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपी (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरा रामम ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग के प्रमुख मुकुल चौधरी, कैप्टन मनीष सिन्हा, ओपी मिश्रा, जेके सिन्हा, समरजीत सिंह, प्रवेश नारंग, विवेक तुलस्यान, सुदीप्त मुखर्जी, यूके चटर्जी और कमलेश दुबे मौजूद रहे। इसी अवसर पर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नवनिर्मित टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन भी हुआ। सेंटर में आधुनिक मानकों के अनुसार तीन टेबल, नया सिंथेटिक मैट और उच्च स्तरीय लाइटिंग की सुविधा दी गई है। अंडर-15 गर्ल्स में स्वर्णाली मांजी विजेता और अनन्या साहा उपविजेता, अंडर-15 बॉयज में अरित्रो दे विजेता और अलीशाद खान उपविजेता, अंडर-17 बॉयज में अलीशाद खान विजेता और अर्थ घोष उपविजेता, अंडर-19 बॉयज में अर्णव अग्रवाल विजेता और अर्थ घोष उपविजेता रहे। अंडर-17 गर्ल्स में अंशिका महाजन विजेता व स्वर्णाली मांजी उपविजेता, अंडर-19 गर्ल्स में अंशिका महाजन विजेता व सान्वी सिन्हा उपविजेता और महिला सिंगल्स में अंशिका महाजन विजेता व सृजनी चटर्जी उपविजेता रहीं। पुरुष सिंगल्स में शत्रुंजय चक्रवर्ती विजेता और मृण्मय प्रधान उपविजेता रहे।

About The Author

You may have missed