TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े 7 ठिकानों पर ED की छापेमारी

Advertisements

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े रांची, दिल्ली और कोलकाता के 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और कथित अवैध फंडिंग से जुड़ी शिकायतों की जांच के तहत की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मोहम्मद नदीमुल हक एक उर्दू अखबार के निदेशक हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला पश्चिम बंगाल के बिधाननगर थाने में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। आरोप है कि संदिग्ध माध्यमों से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल ऐसी गतिविधियों में किया गया, जिनसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने का खतरा था। ईडी सांसद और अखबार प्रबंधन से जुड़े बैंक खातों, वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच कर फंड के स्रोत एवं उसके इस्तेमाल का पता लगा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

See also  सीबीआई ने निशा भगत केस में दो आरोपियों के फोन जब्त किए, क्राइम सीन भी किया रीक्रिएट

You may have missed