पहले दिल्ली में 52.9 फिर नागपुर में 54.4 तापमान; क्यों फेल हो रहे मौसम विभाग के सेंसर? केंद्रीय मंत्री के सवाल पर आया जवाब…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- भीषण गर्मी का असर मौसम विभाग के उपकरणों पर भी देखने को मिल रहा है। 30 मई को आईएमडी ने नागपुर का तापमान 54.4 डिग्री सेल्सियस बताया था। अब केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि आईएडी का यह आंकड़ा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि तापमान मापने वाले इलेक्ट्रॉनिक सेंसर में आई खराबी के कारण ये तापमान दर्ज किया गया था जो गलत है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 50 के पार भी पहुंच रहा है। वहीं, भीषण गर्मी का असर मौसम विभाग के उपकरणों पर भी देखने को मिल रहा है। 30 मई को आईएमडी ने नागपुर का तापमान 54.4 डिग्री सेल्सियस बताया था। अब इसको लेकर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सफाई दी है।

54.4 डिग्री सेल्सियस नहीं था नागपुर का तापमान

उन्होंने कहा कि नागपुर सिटी में आईएमडी द्वारा संचालित मौसम केंद्र ने 30 मई को अधिकतम तापमान 54.4 डिग्री सेल्सियस और एक और स्टेशन नागपुर ने 52.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो सही आंकड़ा नहीं है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में आगे कहा कि तापमान मापने वाले इलेक्ट्रॉनिक सेंसर में आई खराबी के कारण ये तापमान दर्ज किया गया था, जो गलत है।

44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच था तापमान

उन्होंने आगे बताया कि आईएमडी पुणे ने इलेक्ट्रॉनिक सेंसर में खराबी की पुष्टि की है। उन्होंने आगे बताया कि नागपुर में अन्य मौसम विभाग केंद्र स्टेशन के अवलोकनों ने अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस की सीमा में बताया। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग इस मामले में सुधारात्मक कार्रवाई कर रहा है।

See also  आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला पुलिसकर्मी से 10.83 लाख रुपये वसूलने का आरोप

IMD ने क्या कहा?

वहीं, इस मामले में मौसम विभाग ने भी एक बयान देकर सेंसर में खराबी की पुष्टि की है। मौसम विभाग ने कहा कि 30 मई को नागपुर सिटी IMD स्वचालित मौसम स्टेशन (AWS) ने अधिकतम तापमान 54.4 डिग्री सेल्सियस और एक अन्य स्टेशन नागपुर ने 52.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इलेक्ट्रॉनिक सेंसर की विफलता के कारण ये मान गलत हैं। नागपुर स्थित अन्य AWS और IMD वेधशाला स्टेशन से प्राप्त अवलोकनों के अनुसार अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। IMD इस मामले में अपने सेंसर में बदलाव सहित जरूरी सुधारात्मक कार्रवाई कर रहा है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed