गोलीकांड का खुलासा, बदले की साजिश में चली गोलियां, 4 आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड पर 30 मार्च को विक्रम सिंह उर्फ विक्की पर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह हमला तीन साल पुरानी रंजिश का नतीजा था। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के अनुसार, आरोपी विकास महतो उर्फ बीके अपने भाई के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए लंबे समय से योजना बना रहा था। इस हमले में विक्की के हाथ में गोली लगी थी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह निवासी विकास महतो उर्फ बीके (23), शंकोसाई की खड़िया बस्ती के कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला (23), डिमना बस्ती के राखाल कुंभकार (27) और राहुल सिंह (23) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक मैगजीन लगी देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 7.65 एमएम की दो जिंदा गोलियां, 8 एमएम की एक जिंदा गोली और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों में राखाल कुंभकार और कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला का आपराधिक इतिहास रहा है। राखाल को वर्ष 2020 में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत जेल भेजा गया था, जबकि लल्ला अप्रैल 2025 में आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed