दिल्ली में सरकारी कार्यक्रम से बनाई दूरी, वित्त मंत्री की गैरमौजूदगी से सियासी हलचल तेज
Advertisements

रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दिल्ली में मौजूद रहने के बावजूद राज्य सरकार के नेशनल स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। बताया गया कि उन्हें इस सरकारी कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई थी।
Advertisements

Advertisements

हाल के दिनों में मंत्री पहले ही अतिरिक्त वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी सरकारी सुरक्षा वापस लौटा चुके हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की। विभागीय सचिव की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


