जमशेदपुर में फर्जी दस्तावेज बनाने वाला रैकेट बेनकाब, साइबर कैफे पर एसडीओ की छापेमारी…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:मानगो थाना क्षेत्र में अमरदीप कॉम्प्लेक्स स्थित साइबर कैफे में छापा, बड़ी संख्या में जाली सर्टिफिकेट और पहचान पत्र बरामद। जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार करने का एक बड़ा रैकेट सामने आया है। धालभूम की एसडीओ शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में अमरदीप कॉम्प्लेक्स स्थित ‘ओसम रिसोर्सेज’ नामक साइबर कैफे पर छापेमारी की गई, जहां से बड़ी मात्रा में जाली सर्टिफिकेट, स्कूल-कॉलेज की मार्कशीट और नकली पहचान पत्र बरामद हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कंप्यूटर, प्रिंटर, हार्ड डिस्क और स्कैन कॉपियों का जखीरा जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क जब्त की। इन सभी में विभिन्न विश्वविद्यालयों और बोर्डों के नकली प्रमाणपत्रों के डिजाइन, स्कैन कॉपी और तैयार फॉर्मेट मिले हैं।

सरकारी योजनाओं, एडमिशन और विदेश भेजने के लिए हो रहा था फर्जीवाड़ा

जांच में खुलासा हुआ है कि इस कैफे से बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल न केवल नौकरी और शैक्षणिक संस्थानों में एडमिशन के लिए किया जा रहा था, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और विदेश भेजने के लिए भी इनका उपयोग हो रहा था।

कैफे संचालक हिरासत में, संगठित गिरोह की आशंका

पुलिस ने कैफे संचालक मोहम्मद इलियास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों को शक है कि यह एक संगठित रैकेट का हिस्सा हो सकता है। जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों की जांच के बाद यह सामने आएगा कि अब तक कितने लोगों को फर्जी दस्तावेज मुहैया कराए गए हैं। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed