धनबाद में दरिंदगीः शौच के लिए गई किशोरी से गैंगरेप, चार आरोपी फरार…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:झारखंड के धनबाद जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। तोपचांची थाना क्षेत्र के लेदाटांड़ गांव में एक किशोरी के साथ उसी गांव के चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, यह घटना 3 अप्रैल की देर शाम की है, जब पीड़िता घर के पीछे स्थित शौचालय में गई थी।इसी दौरान गांव के अलताफ अंसारी, रफीक अंसारी, कमाल अंसारी के साथ रफीक अंसारी-2 उनकी बेटी को जबरन उठा कर ले गए और चारों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किशोरी को धमकी भी दी कि अगर वो ये सब घरवालों को बताएगी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। घटना के तीन दिन बाद जब किशोरी को तकलीफ हुई तो उसने अपनी चचेरी भाभी को पूरा मामला बता दी। इतना ही नहीं उसने चारों लड़कों का नाम भी बता दिया अपने पिता को इसके तुरंत बाद उसके पिता उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और कैसे दर्ज करवा दिए तोपचांची पुलिस ने चारों लड़को के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चारों फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुटी है। वहीं मंगलवार को पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल की जांच करायी।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर केस को आगे बढ़ाया जा रहा है।

See also  टाटा स्टील में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, दो अधिकारियों को प्रमोशन और एक का तबादला

गांव में इस घटना के बाद डर और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए सजा दिलाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed