चाईबासा में पूर्व सैनिक ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा :  चाईबासा क मुफ्फसील थाना क्षेत्र में पूर्व सैनिक की ओर से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला अंजन हाईबुरू के खिलाफ थाने में दर्ज कराया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की किराना दुकान पर कुछ सामान लाने के लिए घर से निकली हुई थी. काफी देर तक जब घर पर नहीं लौटी तब परिवार के लोग खोजते हुए दुकान पर पहुंचे थे. यहां पर नाबालिग लड़की दुकान के सामने खड़ी होकर रो रही थी. इसके बाद मामला गांव के मुंडा तक पहुंचा था. मुंडा की पहल पर मामला मुफ्फसील थाने तक पहुंचा. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तार के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  साकची गोलचक्कर पर रेल यात्री संघर्ष समिति के हस्ताक्षर अभियान में बोले सरयू

Thanks for your Feedback!

You may have missed