डीडी बार हत्याकांड के बाद भी नियमों की धज्जियां, देर रात तक खुलते रहे बार

Advertisements

जमशेदपुर : चर्चित डीडी बार हत्याकांड को एक महीना बीतने के बाद भी शहर के बिष्टुपुर इलाके में कई बार और पब निर्धारित समय के बाद तक संचालित होते मिले। तय समय सीमा के बावजूद देर रात तक शराब परोसी गई और पार्टियां चलती रहीं। घटना के बाद प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए थे, लेकिन कई प्रतिष्ठानों में नियमों का पालन नहीं होने की तस्वीर सामने आई है।प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार बार और पब को निर्धारित समय पर बंद करना अनिवार्य है, लेकिन देर रात तक संचालन से सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। डीडी बार हत्याकांड के बाद लाइसेंसधारी बारों की निगरानी और कार्रवाई की बात कही गई थी, फिर भी कई जगहों पर नियमों की अनदेखी जारी रहने से लोगों में चिंता बनी हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज, पंडालों की सजावट के साथ रामलीला और भक्ति जागरण की तैयारी

You may have missed