लड़काबासा प्राथमिक विद्यालय में पारा शिक्षक कंकाराम टुडू को भावभीनी विदाई

0
Advertisements

गुड़ाबांदा प्रखंड के लड़काबासा प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पारा शिक्षक कंकाराम टुडू को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक और छात्र दोनों भावुक नजर आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कंकाराम टुडू ने जुलाई 2008 में पारा शिक्षक के रूप में नव प्राथमिक विद्यालय नुआडीह बेड़ापाल में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। वर्ष 2018 में विद्यालय के मर्ज होने के बाद वे प्राथमिक विद्यालय लड़काबासा में कार्यरत रहे और 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हुए।

विदाई समारोह में विद्यालय के सभी छात्र, प्रधानाध्यापक अश्विनी कालिन्दी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और टाटा स्टील द्वारा नियुक्त एफएलएन शिक्षक गुरुबारी टुडू उपस्थित रहे। समारोह के अंतिम क्षणों में शिक्षक और बच्चों की आंखें नम हो गईं।

मौके पर संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अश्विनी कालिन्दी ने कहा कि विद्यालय के विकास और बच्चों की शिक्षा में कंकाराम टुडू का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कमी विद्यालय में हमेशा महसूस की जाएगी।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

See also  12 फीट ऊंची मां दुर्गा के होंगे 108 मुख और 121 हाथ, प्रतिमाओं से दिखेगी गणेश की कथा

Thanks for your Feedback!

You may have missed