परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे हॉस्पिटल के पीछे से 2 किलो गांजा के साथ ड्रग पेडलर गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसुडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कीताडीह रेलवे हॉस्पिटल के पीछे छापेमारी कर एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख यासीन उर्फ बब्बन के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.070 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसे वह ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए ले जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे हॉस्पिटल के आसपास एक युवक अवैध रूप से गांजा बेचने के इरादे से मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि शेख यासीन को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में शेख यासीन ने फरार युवक का नाम शेख अशफाक बताया है। उसने बताया कि शेख अशफाक जुगसलाई थाना क्षेत्र के महतो पाड़ा रोड का रहने वाला है।

पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसका नेटवर्क किन-किन इलाकों तक फैला हुआ है।

इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed