कपाली के गांगूडीह में बंद मकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने काबू पाया, दमकल देर से पहुंची

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर के सरायकेला-खरसावां जिले अंतर्गत कपाली टीओपी क्षेत्र के गांगूडीह इलाके में शनिवार देर रात एक बंद पड़े मकान में अचानक आग लग गई। मकान से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकले और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के घरों तक फैलने से बच गई।

इस दौरान दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन दमकल वाहन करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंच सका। इससे आपातकालीन व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने से घर में रखा लगभग सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया है। हालांकि, अब तक कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।

जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था। घर के सभी सदस्य किसी पार्टी में बाहर गए हुए थे और मकान बंद था। इसी कारण इस घटना में किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई।

See also  ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय ने पृथ्वी दिवस 2026 को छात्र-नेतृत्व वाले नवाचार और सतत प्रयासों के साथ मनाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed