जमशेदपुर–कोलकाता हवाई सेवा को राहत, मई 2026 तक बढ़ी आरसीएस सब्सिडी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए हवाई उड़ान को केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिली है। रीजनल कनेक्टिविटी सर्विस (आरसीएस) योजना के तहत संचालित इस उड़ान की सब्सिडी को मई 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस विस्तार को लिखित रूप में मंजूरी दे दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह सेवा इंडिया वन एयर द्वारा संचालित की जाती है, जिसे आरसीएस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है। पहले यह सब्सिडी 31 जनवरी को समाप्त होने वाली थी, जिससे उड़ान बंद होने की आशंका जताई जा रही थी। अब सब्सिडी बढ़ने के बाद जमशेदपुर–कोलकाता हवाई सेवा का जारी रहना तय हो गया है।

हालांकि, जमशेदपुर से भुवनेश्वर की हवाई उड़ान को लेकर अभी सब्सिडी विस्तार की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इस रूट की आरसीएस सब्सिडी 28 फरवरी को समाप्त होनी थी। बावजूद इसके, जमशेदपुर से कोलकाता की उड़ान को लेकर स्थिति अब स्पष्ट हो गई है।

सोनारी एयरपोर्ट से 9-सीटर विमान के जरिए कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए नियमित उड़ानें संचालित होती हैं, जिनका लाभ क्षेत्र के लोग लंबे समय से उठा रहे हैं। हाल के दिनों में इन सेवाओं के बंद होने की आशंका से यात्रियों में चिंता बढ़ गई थी।

इस मुद्दे को लेकर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टी.वी. नरेंद्रन से मुलाकात की थी। इसके साथ ही राज्य और केंद्र सरकार से पत्राचार कर हवाई सेवाओं को जारी रखने का आग्रह किया गया था।

See also  23 दिनों से सड़कों पर अभ्यर्थी, बाबूलाल मरांडी बोले- सरकार जिद छोड़े और तुरंत करे बातचीत

अब केंद्र सरकार की मंजूरी और टाटा स्टील की ओर से सुविधाएं जारी रहने के बाद यह साफ हो गया है कि जमशेदपुर से हवाई संपर्क बना रहेगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed