बहरागोड़ा कॉलेज में कमीशन प्रिंसिपल की नियुक्ति से शिक्षा विरोधी तत्वों में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज में हाल ही में कमीशन प्रिंसिपल की नियुक्ति के बाद कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था में हलचल तेज हो गई है। इस नियुक्ति से वर्षों से सक्रिय शिक्षा विरोधी तत्वों में बेचैनी देखी जा रही है। यह आरोप बहरागोड़ा कॉलेज के पूर्व छात्र संघ सचिव यादव पात्र ने लगाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यादव पात्र ने कहा कि पारदर्शी और नियमसम्मत तरीके से हुई इस नियुक्ति ने उन लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, जो लंबे समय से शिक्षा को अपने निजी स्वार्थ का जरिया बनाए हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों से कॉलेज में कुछ शिक्षा विरोधी सरगनाओं का वर्चस्व रहा है।

उनका कहना है कि ये लोग योग्यता और नियमों के बजाय सेटिंग और लेन-देन के आधार पर व्यवस्था चलाना चाहते थे। लेकिन कमीशन प्रिंसिपल की नियुक्ति ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

यादव पात्र ने स्पष्ट किया कि शिक्षा संस्थानों को भ्रष्टाचार और राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग्य और ईमानदार नेतृत्व से ही छात्रों का भविष्य सुरक्षित हो सकता है।

उन्होंने इस नियुक्ति को शिक्षा सुधार की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इसे किसी भी सूरत में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति से अपील की कि ऐसे शिक्षा विरोधी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और कॉलेज परिसर में शैक्षणिक माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed