रेलवे ने जलापूर्ति सुधारने के लिए शुरू किया अभियान, 14,248 टंकियों की सफाई पूरी
Advertisements

जमशेदपुर : यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने टंकियों और पाइपों की सफाई के साथ फिल्टर प्लांट की मरम्मत का अभियान शुरू किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के स्टेशनों पर पेयजल और अन्य जलापूर्ति व्यवस्थाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और स्वच्छता की लगातार जांच की जा रही है।
Advertisements

जोन के सभी सेक्शनों में जल स्रोतों, जल शोधन एवं फिल्ट्रेशन संयंत्रों, भूमिगत और ऊपरी जल टंकियों, पीवीसी टंकियों, वाटर बूथ, नलों और जल वितरण केंद्रों के नियमित निरीक्षण का आदेश दिया गया है। जोन की कुल 24,033 जल टंकियों में से अब तक 14,248 टंकियों की सफाई पूरी हो चुकी है।


