हाथियों और जंगली सूअरों का आतंक, फसलें तबाह; किसानों ने मांगा मुआवजा

Advertisements

जैंतगढ़ : चंपुआ वन क्षेत्र के कई गांवों में पिछले दो दिनों से हाथियों और जंगली सूअरों का आतंक जारी है। बुधवार देर रात हाथियों के झुंड ने बलियादीप गांव में घुसकर मक्के के बागान और सब्जियों की फसल रौंद दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़ा, जिसके बाद झुंड झारखंड की सीमा की ओर चला गया। इससे पहले मंगलवार रात गुदुली गांव में भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

लगातार नुकसान से परेशान गोधुली गांव के ग्रामीण और किसान चंपुआ फॉरेस्ट ऑफिस पहुंचे और फॉरेस्ट ऑफिसर सागरराज नायक को लिखित शिकायत देकर उचित मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार गांव की करीब 80 प्रतिशत आबादी मक्का और कंदमूल की खेती पर निर्भर है। पिछले एक सप्ताह से जंगली सूअरों के झुंड भी मक्का और कंदमूल की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।

About The Author

See also  खड़े कोल वाहन से टकराया हाइवा, चालक की मौके पर मौत

You may have missed