बारिश-हवा में बार-बार गुल हो रही बिजली, जर्जर फीडर से उपभोक्ता परेशान

Advertisements

टुंडी : प्रखंड कार्यालय के पास विद्युत उपकेंद्र होने के बावजूद टुंडी मुख्यालय और बाजार को लोधरिया सबस्टेशन के छाताबाद फीडर से बिजली दी जा रही है। लंबी और जर्जर फीडर लाइन के कारण मामूली बारिश और हवा में भी आपूर्ति बाधित हो जाती है। उमस के मौसम में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से दुकानदारों, व्यवसायियों और घरेलू उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनसे शहरी दर पर बिल लिया जाता है, लेकिन आपूर्ति ग्रामीण फीडर से होती है, जो कई जगह जर्जर है और जंगल क्षेत्रों से होकर गुजरता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों के अनुसार टुंडी विद्युत उपकेंद्र से करीब 100 मीटर की दूरी से छाताबाद फीडर की 11 हजार वोल्ट लाइन गुजरती है। उनका कहना है कि तकनीकी रूप से संभव होने पर बाजार और मुख्यालय को स्थानीय उपकेंद्र से जोड़कर लंबी फीडर पर निर्भरता कम की जा सकती है। ग्रामीणों ने टुंडी विधायक से इस मामले में पहल करने और शहरी दर से बिजली बिल वसूली की भी समीक्षा कराने की मांग की है।

About The Author

See also  आईआईटी-आईएसएम कर्मचारियों को मिलेगा जीपीएफ-कम-पेंशन का लाभ, हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

You may have missed