नेपाल की बाढ़ के बाद रामप्रसाद घोष लापता, परिवार को सुरक्षित लौटने का इंतजार



रांची : कोकर के हैदर अली रोड नंबर 12 निवासी रामप्रसाद घोष नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता हैं। वह नेपाल के अपर त्रिशूली क्षेत्र स्थित एंड्रिट्ज हाइड्रो पावर कंपनी में एडमिन के पद पर कार्यरत थे और पिछले 6 से 7 महीनों से कंपनी से जुड़े थे। परिवार की उनसे आखिरी बातचीत मंगलवार को हुई थी।


गुरुवार को आपदा की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने रामप्रसाद से लगातार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। परिवार एंबेसी से भी संपर्क कर उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है। परिजनों के अनुसार रामप्रसाद दो महीने पहले छुट्टी पर रांची आए थे। परिवार को उनके सुरक्षित होने और जल्द पता चलने की उम्मीद है, जबकि घटना के बाद उनके भाई गहरे सदमे में हैं और ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे हैं।


