सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कचरा फेंकने पर रोक की तैयारी, सफाई व्यवस्था होगी सख्त

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए पूरे इलाके को 13 जोन में बांटकर सफाई कराई जा रही है। अब सफाई एजेंसी संचालकों ने सड़कों और बाजारों को दिनभर साफ रखने के लिए कचरा फेंकने का समय तय करने का सुझाव दिया है। इसके तहत लोगों से सुबह 9 बजे तक और दोपहर 3 बजे के बाद ही निर्धारित स्थान पर कचरा डालने की अपील की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच सड़क किनारे, खाली प्लॉट या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की जाएगी। एजेंसियों का कहना है कि सफाई के कुछ देर बाद ही दुकानदारों द्वारा दोबारा कचरा फेंक दिए जाने से सड़कें और बाजार गंदे हो जाते हैं। नई व्यवस्था का मकसद सुबह की सफाई के बाद दोपहर तक क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखना है।

About The Author

See also  छिन्नमस्तिका मंदिर के 102 करोड़ रुपये के डीपीआर पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को

You may have missed