देर रात आयी आंधी से गिरे बिजली के खम्बे ,विद्युत आपूर्ति हुई ठप, गर्मी से लोग परेशान

Advertisements

करगहर/रोहतास (अजय कुमार सोनी ) :-करगहर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की देर रात्रि तेज आंधी के कारण विद्युत के खम्भे गिर गए। जहाँ 12 घण्टे विद्युत आपूर्ति ठप रही। मोकर फीडर से करगहर प्रखंड के कई गांवों तक 11 हजार बोल्ट के बिजली सप्लाई की जाती है। जहां बिजली के खम्भे को खेतों में लगाये जाने के कारण बरसात के दिनों में आंधी तूफान से अमूमन बिजली के खम्भे जमीनदोज हो जाते हैं। जहां कई गांवों में बिजली आपूर्ति कई घंटे बाधित हो जाती है । वहीं खम्भे को खड़ा करने में काफी मशक्कत करना पड़ता है । बताया जाता है कि मोकर फीडर से बिजली आपूर्ति बभनी से होकर पहाड़ी सोनाडीह व धरहरा के के बधार से होकर चन्द्रभानपुर व लहूवारा समेत कई गांवों के खेतों से विद्युत पोल के सहारे उक्त सभी गाँवों में आपूर्ति की जाती है । बरसात के दिनों में आंधी पानी के कारण विद्युत पोल खेतों में गिर जाते हैं ।इस सम्बंध में बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया कि विद्युत पोल को रोड के किनारे से ले जाया जाय ताकि प्राकृतिक आपदा बाधित बिजली आपूर्ति को स- समय ठीक किया जा सके। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed