किसानों के लिए वरदान बनी धर्मवती नदी बनी अभिशाप , टूटे हुए फाल का अभी तक नहीं हुआ जीर्णोद्धार

Advertisements

करगहर/रोहतास (संवाददाता ):-करगहर प्रखंड क्षेत्र के लडूई – धरहरा के बीच किसानों के पटवन के लिए बना फॉल टूट जाने से आधा दर्जन गांव सूखे के कगार पर है । ज्ञातव्य हो कि उक्त दोनों गांव के बीच बनी फॉल करीब तीन साल पूर्व लघु सिंचाई विभाग के उदासीनता के कारण धराशायी हो गया। जहां जहाँ उक्त फॉल से लगभग आधा दर्जन गांवों के किसानों के खेतों तक सिंचाई होती थी लोग उक्त नदी को वरदान मानते थे लेकिन दो साल पूर्व उक्त फॉल के टूट जाने से किसानों के सैकड़ों बीघे खेत अब सूखे के कगार पर हैं ।ऐसे में अब धान की फसल की रोपाई प्रखण्ड क्षेत्र में शुरू हो चुकी है लेकिन उक्त गांव के किसान टकटकी लगाए हुए हैं। कहीं कहीं किसान फसल के पिछड़ते देख डीजल पम्प व मोटर के माध्यम से खेतों की सिचाई कर रोपनी करने का कार्य धीरे धीरे शुरू कर चुके हैं। अब सवाल यह है कि जिस नदी के पानी से सैकड़ों बीघे की खेती करने में पानी की कमी नहीं होती थी लेकिन यह सिलसिला आखिर कब तक चलेगा । लडुई गांव के किसान मुकेश राय ने बताया कि जहां फॉल का निर्माण होना चाहिए वहां न होकर किसी दूसरे जगह फॉल बनाया गया। ऐसे में इस फॉल से करीब आधा दर्जन गांव के सैकड़ों बीघे तक पानी जाता था । इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई। दो साल बीत रहे हैं लेकिन अभी तक इस फॉल का न निर्माण ही हुआ और नहीं इसकी मरम्मती करायी गयी ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed