भूकंप के झटकों से दहला अमेरिका का ओरेगॉन,

0
Advertisements

अमेरिका: अमेरिका के ओरेगॉन इलाके के तटीय क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप के इन झटकों की तीव्रता 6.2 रही। हालांकि इसमें अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर द्वारा अभी तक सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। भूकंप के ये तेज झटके आज अल सुबह बैंडोन से लगभग 295 किमी पश्चिम में आया और अभी तक पोर्टलैंड में भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तटीय इलाकों में हल्का कंपन महसूस किया गया होगा।झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए हैं, लेकिन सुनामी की उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप अपेक्षाकृत कम गहराई पर आया था। ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्टॉर्म चेज़र ने लिखा है कि यह भूकंपों के लिए एक आम इलाका है और सबडक्शन जोन में नहीं है। इससे सुनामी की संभावना नहीं है। अभी तक कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई. सुनामी का कोई खतरा नहीं है। एक व्यक्ति ने कहा है कि “किसी बड़े नुकसान या सुनामी के खतरे की कोई रिपोर्ट नहीं है।”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed