आदित्यपुर पोलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल की दबंगई, छात्रों को हॉस्टल में किया बंद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर। यह बात सुनकर आश्चर्य होता है कि भला प्रिंसिपल कभी अपने ही छात्रों को हॉस्टल में बंद कर सकता है. लेकिन यह सच्चाई है. घटना आदित्यपुर के सरकारी पोलिटेक्निक कॉलेज की है. यहां पर फ्रेशर पार्टी के लिए जब छात्रों ने रुपये नहीं दिया तब कुल 90 छात्रों को हॉस्टल में बंद कर दिया गया. इसके साथ ही सीनियर छात्रों से सभी कि पिटाई भी करवाई गई. इस तरह का आरोप खुद हॉस्टल में रहने वाले छात्र ही लगा रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी थी तब पहुंची और हॉस्टल का ताला खुलवाया गया था, लेकन पुलिस के जाते ही फिर से बंद करवा दिया गया. छात्रों के अनुसार फ्रेशर पार्टी के लिए 130 रुपये प्रति छात्रों से मांगा गया था. छात्रों ने जब रुपये नहीं दिये तब उनपर दबाव बनाया गया था. बावजूद रुपये नहीं मिलने पर प्रिंसिपल ने खुद ही छात्रों को सजा देते हुए हॉस्टल में ही बंद कर दिया और बाहर से ताला जड़ दिया.

About The Author

See also  सरला बिरला यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर 'पिक्सल स्पंदन' इवेंट का आयोजन, पोस्टर लॉन्च

Thanks for your Feedback!

You may have missed