जितिया के उपलक्ष में नोनिया साग एवं मड़ुवा आटा का वितरण किया

Advertisements

गम्हरिया (अभय कुमार मिश्रा ):-पारंपरिक त्योहार जितिया के उपलक्ष में सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित शर्मा स्टूडियो के समीप समाजसेवी पूजा सिंह एवं गम्हरिया पंचायत समिति सदस्य अजीत सिंह ने अपने पूरे संगठन के साथ मिलकर आम पर्वैतियों के बीच नोनिया साग एवं मड़ुवा आटा का वितरण किया।आपको बता दें कि अपने पुत्र की लंबी उम्र के लिए यह महापर्व माताओं द्वारा निर्जला उपवास रखकर मनाया जाता है।इस दौरान बाजारों में वितरण किए गए तमाम चीजों की कीमत है काफी ज्यादा बढ़ जाती है लेकिन महंगाई के इस दौर में किसी समाजसेवी के द्वारा इस तरह का निशुल्क वितरण आम लोगों के चेहरे पर उम्मीद की मुस्कान बिखेरते नजर आया वही जानकारी देते हुए समाजसेवी पूजा सिंह ने बताया की इस तरह का आयोजन जिले में पहली बार किया गया है एवं उनका संगठन आगे भी समाज एवं आम लोगों से जड़ी जरूरतों को अपने स्तर पर पूरा करने में आगे बढ़ता रहेगा पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य अजीत सिंह ने बताया की निशुल्क वितरण अगले दिन तक भी जारी रहेगा।मौके पर पार्षद अनिता देवी,मंजू देवी, पंसस अजीत सिंह, डॉ मानव प्लाजा, अमन कुमार, डॉ प्रदीप पंडित, मंजू कुमारी प्लाजा, सुमन कुमार दुबे संवेदना दुबे शिवेंद्र मणि झा उपस्थित हुए ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed