जमशेदपुर अग्रहरी समाज का चुनाव 17 अक्टूबर को

Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर अग्रहरी समाज एवं जमशेदपुर अग्रहरी युवा मंच दोनों का चुनाव 17 अक्टूबर रविवार को एक साथ होगा। इसमें जमशेदपुर शहरी क्षेत्र समेत गालूडीह, जादूगोड़ा, हाता एवं हल्दीपोखर ग्रामीण क्षेत्र के भी अग्रहरी समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।
इस संबंध में एक बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि 12 से 15 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। 16 अक्टूबर को नाम वापसी एवं 17 अक्टूबर को चुनाव कराया जाएगा। इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा भी हांे जायेगी।
चुनाव के बाद रविवार 17 अक्टूबर को दूसरी पाली में अग्रसेन जयंती संक्षिप्त रूप में मनाया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों ने युवा के केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर पवन अग्रहरि को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड में 1 नवंबर को JTET परीक्षा, 5.65 लाख अभ्यर्थी 986 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

You may have missed