10 दिन में झारखंड के 65 हजार पारा शिक्षकों को वेतनमान और नियमितीकरण! पारा शिक्षकों में खुशी की लहर

Advertisements

रांची :- पारा शिक्षकों की समस्याओं का 10 दिनों के भीतर समाधान हो जाएगा। लंबे समय से 65000 पारा शिक्षक स्थायीकरण और वेतनमान को लेकर आंदोलन करते रहे हैं इनकी मांगों को पूरा करने के लिए नई नियमावली बन गई है। शिक्षा विभाग ने यह नियमावली सरकार को भेजी है यह बातें शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बिहार की तर्ज पर नियमावली बनाने पर हुई थी चर्चा :

बताते चलें कि बीते 18 अगस्त को शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों, शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो और पारा शिक्षकों के प्रतिनिधियों के बीच मैराथन बैठक हुई थी। इस बैठक में बिहार की तर्ज पर नियमावली बनाने को लेकर चर्चा हुई थी। उस मैराथन बैठक के बाद अब एक बार फिर पारा शिक्षकों के पक्ष में निर्णय होने की उम्मीद दिख रही है।

इसलिए हुआ विलंब :
18 अगस्त को भी बैठक में 1 हफ्ते के भीतर नई नियमावली बनाने की बात कही गई थी लेकिन तभी प्राथमिक शिक्षा निदेशक का तबादला हो जाने से नियमावली को मूर्त रूप नहीं दिया जा सका था। अब शिक्षा मंत्री के बयान आने के बाद से एक बार फिर 65000 पारा शिक्षकों की उम्मीद जगी है।

About The Author

See also  फरार रोहित बच्चा के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार, 15 नवंबर तक सरेंडर का मौका

You may have missed