हॉर्न बजाने को लेकर विवाद, युवक पर कैंची से हमला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाइक के हॉर्न को लेकर शुरू हुआ छोटा सा विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने गुस्से में आकर एक व्यक्ति पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया और पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के मुताबिक मिशन चौक निवासी आरती रजक ने 8 मार्च 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि 4 मार्च की शाम आरोपी जय रजक उनके घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बार-बार एक्सीलेटर और हॉर्न बजा रहा था, जिससे घर में मौजूद छोटा बच्चा बार-बार जाग जा रहा था। जब आरती के देवर ने उसे ऐसा करने से रोका तो विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कैंची से हमला कर दिया, जिससे उसके कान में गंभीर चोट आई। बाद में आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी जय रजक (23) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने घटना कबूल कर ली। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कैंची भी बरामद कर ली है और आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed