‘आदिनिवास’ ऐप लॉन्च होते ही चर्चा तेज, सीएम हेमंत बोले- आदिवासियों को जोड़ेगा नया डिजिटल मंच
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने ऑड्रे हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘आदिनिवास’ डिजिटल ऐप का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म देशभर के आदिवासी समाज को एक सूत्र में जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। ऐप को आदिवासी युवा नितिन कुजूर और उनकी टीम ने विकसित किया है।
Advertisements

Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐप आदिवासी संस्कृति, भाषा, परंपरा और जल-जंगल-जमीन से जुड़े अधिकारों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने युवाओं से नई तकनीक अपनाने की अपील करते हुए दुमका में कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग सेंटर शुरू होने की जानकारी भी दी। सीएम ने बताया कि आदिवासी वर्ग के युवाओं को यहां मुफ्त प्रशिक्षण और स्कॉलरशिप की सुविधा मिलेगी।


