NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज, अंबा प्रसाद ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : नीट परीक्षा विवाद को लेकर कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह केवल “नीट घोटाला” नहीं बल्कि “एनटीए घोटाला” है। अंबा प्रसाद ने पूरे मामले की सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने को कहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उन्होंने कहा कि एनटीए देशभर में मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य राष्ट्रीय स्तर की 21 से अधिक परीक्षाएं आयोजित करता है, इसलिए इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठना गंभीर मामला है। अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि अब तक कार्रवाई केवल छोटे लोगों पर हुई है, जबकि बड़े जिम्मेदार अधिकारियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए सख्त कानून और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग भी की।

Thanks for your Feedback!

You may have missed