सोशल मीडिया की अफवाहों पर देवेंद्र नाथ महतो का जवाब, बोले- टाइगर जयराम के साथ हूं और रहूंगा

Advertisements

रांची : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया पर उनके पद और संगठन से जुड़े दावों को भ्रामक और मनगढ़ंत बताया है। भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट और संगठन में उनकी स्थिति को लेकर ऐसी जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह JLKM के सिपाही हैं और केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्यभर में चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा भी जयराम महतो के दिशा-निर्देश पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के जरिए उनके पद और संगठन की गतिविधियों को लेकर गलत सूचनाएं फैलाकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक JLKM का जनाधार बढ़ने से राजनीतिक विरोधी परेशान हैं और संगठन के भीतर मतभेद दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि JLKM पूरी तरह एकजुट है और संगठन के कार्यकर्ता अपने उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। देवेंद्र नाथ महतो ने दोहराया कि अफवाहों और भ्रामक प्रचार से संगठन की एकता या कार्यकर्ताओं के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा और संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

 

About The Author

You may have missed