81 वर्षीय महिला की एंजियोप्लास्टी सफल, 80 फीसदी ब्लॉकेज के बाद डॉक्टरों ने डाला स्टेंट

Advertisements

सरायकेला : आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हृदय रोग के उपचार के क्षेत्र में बुधवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गयी। अस्पताल में पहली बार एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गयी। 81 वर्षीय लक्ष्मण साव की पत्नी चंचला देवी सीने में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची थीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चिकित्सकों के अनुसार मरीज की दो धमनियों में रक्त प्रवाह बाधित हो रहा था और करीब 80 फीसदी ब्लॉकेज पाया गया। मरीज की स्थिति और आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया। प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गयी। इसके बाद अस्पताल में पहली एंजियोप्लास्टी का सफलतापूर्वक किया जाना कार्डियक सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने डॉ. मिलिंद कुमार समेत पूरी चिकित्सकीय टीम और अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित चिकित्सा सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हार्ट के मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है।

About The Author

See also  99 रुपये में मैच टिकट का झांसा देकर साइबर ठगी, रांची टी-20 से पहले किया गया अलर्ट

You may have missed