दो अस्पतालों में नहीं मिला दाखिला, रास्ते में ऑटो में हुआ प्रसव
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई की रहने वाली नेहा परवीन को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिजन पहले जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों जगह महिला को भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद परिजन उसे ऑटो से एमजीएम अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ऑटो के अंदर उसका प्रसव हो गया।
Advertisements

ऑटो से महिला के अस्पताल पहुंचते ही गायनिक विभाग की नर्स तत्काल नीचे पहुंची और जच्चा-बच्चा को संभाला। दोनों को तुरंत गायनिक विभाग के प्रसव कक्ष में ले जाकर इलाज शुरू किया गया।


