पाठ्यक्रम से बाहर सवाल पूछने का आरोप, अभ्यर्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Advertisements

धनबाद : प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा सामने आया है। शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए JSSC समेत अन्य परीक्षा संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और राज्य सरकार व परीक्षा आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि संथाली विषय के प्रश्नपत्र में निर्धारित पाठ्यक्रम से अलग संस्कृत साहित्य से जुड़े सवाल शामिल किए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

छात्र नेता आशीष अनुराग ने कहा कि पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे जाने से परीक्षा की निष्पक्षता और अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और परीक्षा आयोग से मामले की जांच, प्रश्नपत्र की समीक्षा तथा उनकी मांगों पर जल्द फैसला लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड में स्थानीय और आदिवासी युवाओं के हितों की लगातार बात होती है, इसलिए प्रतियोगी परीक्षा में इस तरह की शिकायत गंभीर विषय है।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को राज्य स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने 2 सितंबर को रांची की बापू वाटिका पहुंचकर प्रदर्शन करने की बात कही और कहा कि मांगों पर निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल पाठ्यक्रम से बाहर सवाल पूछे जाने के आरोपों पर संबंधित परीक्षा आयोग की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

About The Author

You may have missed